ओउम्
ईश्वरकी वैज्ञानीक अवधारणा पर दार्शनिकरूपसे चर्चा-संवाद
धर्म एवं मानवताप्रेमी महोदय,
विषय संदर्भसे आप सर्व धर्मप्रेमीयोंको जान कर आनंद होगा की आगामी गाँधी जयंती दिवसको सार्थकता प्रदान करने हेतु ईश्वरकी वैज्ञानीक अवधारणा पर संवाद गोष्ठीका आयोजन किया है जिसमे भिन्न भिन्न मत-पंथो, सम्प्रदायोंसे संबंधित चिंतक अपने अपने ईश्वरकी वैज्ञानीक अवधारणाका विचार रख्खेंगे, तथा जिसका “विषय होगा, समग्र विश्वमें प्रवर्तमान अशांति, भय, हिंसा, अराजकता, अमानवीयता तथा अंधविश्वासका वातावरण है, उसके मूल कारण अर्थात ईश्वरकी भिन्न भिन्न अवैज्ञानिक अवधारणाऐ, मान्यताए| जिसके चलते आंतर मत, पंथ समुदायोंमें हो रहे घर्षणके कारण आज विश्वका अधिकांश मानव समुदाय पीड़ित है| तथा जिसका निवारण केवल एक ही हो सकता है ईश्वरकी वैज्ञानीक अवधारणाको जानना| वह कोनसा सत्य मार्ग/विद्या/ज्ञान है जिस पर चलकर वैश्विक मानवसमुदाय सत्य ईश्वर तथा उसके असीमित गुण-कर्म स्वभाव एवं उसकी अनंत शक्तिओको ठीक ठीक जान सके जैसे वह केसा है?, क्यों है?, कहाँ है?, क्या करता है? एवं उसकी अनंत शक्ति-सामर्थ्य-सिध्धि-न्याय इत्यादि गुणोंको जानकर मुक्तिको केसे प्राप्त कर सके? तथा धर्म क्या है?, धर्म किसके लिए है?, धर्म किस काल समय के लिए है?, किस देशके लिए है? किस व्यक्ति, मत, पंथ, संप्रदाय विशेषके लिए है? तथा किस ईश्वरिय विज्ञानको जानकार मनुष्य मानवताके अपने मुलभुत कर्तव्योंका पालन कर जीवन सार्थक करे एवं विश्वशांति हेतु निमित्त बने|”
अतः सामाजिक समरसताके ईस कार्यक्रम हेतु आपसे निवेदन है की आप जिस सम्प्रदाय, मत पंथसे हो उसका मत रखने हेतु योग्य/उपयुक्त मान्यताप्राप्त व्यक्ति द्वारा प्रतिनिधित्व अवश्य करवाए| तथा यह भी अपेक्षित है की आपके मत पंथके १५ – २० युवक जिनकी आयु २५ से ३५ वर्षकी हो तथा जो न्यूनतमरूपसे ग्रेज्युएट हो उन्हें अवश्य साथ लाये जिससे स्वस्थ परिचर्चामें समाजके युवा वर्गकि भागीदारी सुनिश्चित हो सके|
आयोजित कार्यक्रमके नियमानुसार प्रत्येक मत, पंथ संप्रदायके प्रतिनिधिको कार्यक्रमके एक दिन पूर्वमें पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा|
कार्यक्रममें प्रत्येक प्रतिनिधिको ३० मिनटका समय दिया जाएगा, जिसमे 25 मिनट पश्च्यात घंटी द्वारा सूचित किया जाएगा जिसके पश्च्यात अधिकसे अधिक ५ मिनटमें अपना व्याख्यान समाप्त करना होगा|
समस्त विद्वानोंके संबोधनोंके समाप्तिपर ३० मिनट का प्रश्नोत्तरी काल होगा जिसमे धर्म एवं धर्मविज्ञान जिज्ञासु व्यक्ति लिखितमें अपने प्रश्नोंको पूछकर शंकासमाधान कर सकते है साथही साथ अल्पाहारका आनंद ले सकेंगे|
कार्यक्रम स्थल: - स्वास्थ्य साधना केंद, प्रथम पुलिया, चोपासनी रोड, जोधपुर
कार्यक्रमकी तिथि, वार एवं समय: - तिथि : २ अक्टूबर २०१८, वार: मंगलवार, समय: दोपहर २:०० बजे से प्रारंभ
कार्यक्रम आयोजक: - युनिवर्सल ट्रुथ सपोर्टर एक्रोस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन {UTSAW}
कार्यक्रम संचाकक/पंजीकरण संपर्क: - भूपेन्द्रजी शर्मा – ९०५०१८३६६९, ७९८८७२१७३०
शांतिप्रकाशजी शर्मा – ९८२८०३२५३५
भवदीय
भूपेन्द्रजी शर्मा एवं शांतिप्रकाशजी शर्मा